हजारीबाग: Vinoba Bhave University (VBU) ने FYUGP (Four Year Undergraduate Programme) के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए Exit Option Form जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वे छात्र जो निर्धारित सेमेस्टर के बाद Certificate, Diploma या Degree के साथ पाठ्यक्रम से Exit लेना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रोफॉर्मा भरकर अपने संबंधित कॉलेज/डिपार्टमेंट में जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि FYUGP में Exit की सुविधा सेमेस्टर के आधार पर प्रदान की जा रही है। द्वितीय सेमेस्टर के बाद Exit लेने वाले छात्रों को UG Certificate, चतुर्थ सेमेस्टर के बाद UG Diploma, षष्ठ सेमेस्टर के बाद Bachelor’s Degree, जबकि अष्टम सेमेस्टर पूर्ण करने वाले छात्रों को Honours अथवा Honours with Research की उपाधि दी जाएगी।
इसके साथ ही, Exit Option Form जमा करते समय विद्यार्थियों को ₹300 का चालान रसीद, संबंधित मार्कशीट तथा एडमिट कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अधिक शैक्षणिक अपडेट और विश्वविद्यालय से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए विद्यार्थी Sarkari Diary WhatsApp Channel को फॉलो कर सकते हैं।

| VBU Exit Option Form PDF | Download Here |