X (पूर्व में Twitter) शुक्रवार को अमेरिका समेत कई देशों में बड़े आउटेज का शिकार हो गया। हजारों यूज़र्स को timeline load न होने, posts गायब होने और login issues का सामना करना पड़ा।
Outage tracking वेबसाइट Downdetector के अनुसार, खबर लिखे जाने तक 45,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई ।
इतना ही नहीं, xAI का chatbot Grok भी इस दौरान पूरी तरह down रहा, जिससे टेक कम्युनिटी में चिंता और बढ़ गई।
Users को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा?
- X timeline load नहीं हो रही थी
- Posts और replies दिखाई नहीं दे रहे थे
- Mobile और Web दोनों पर access issue
- Login के दौरान Cloudflare error message
- Grok AI bot ने भी काम करना बंद कर दिया
Cloudflare Error
Outage के दौरान कई यूज़र्स को यह संदेश दिखा:
“Cloudflare protects this website, but something went wrong trying to reach it…”
Cloudflare एक global web security और CDN network है।
इस तरह का error आमतौर पर server-side या backend failure की ओर इशारा करता है, न कि यूज़र के इंटरनेट की समस्या की ओर।
X Down होने पर क्या करें?
जब तक प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक समाधान न आए, यूज़र्स ये कदम आज़मा सकते हैं:
- X के official support account या Downdetector पर outage confirm करें
- App refresh करें या logout करके दोबारा login करें
- Browser/app cache clear करें
- Wi-Fi और Mobile Data switch करके देखें
- Different device या browser से try करें
- अगर issue बना रहे, तो इंतज़ार करें — ऐसे outages backend fixes से ही ठीक होते हैं
X (Twitter) की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आई?
Elon Musk के नेतृत्व वाला यह platform खबर लिखे जाने तक आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया था।
हालांकि यह सप्ताह का दूसरा बड़ा X outage बताया जा रहा है, जिससे platform की stability पर सवाल उठ रहे हैं।
Social Media Reactions
Downdetector के comment section में यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी:
- “Website बहुत slow हो गई है, या सिर्फ मेरी connection खराब है?”
- “X is down again! Hope it’s not a cyberattack.”
- “Second major outage this week, feeds load ही नहीं हो रही।”
क्यों है यह खबर अहम?
- X global communication का बड़ा माध्यम है
- Repeated outages से user trust प्रभावित होता है
- AI tool Grok का down होना xAI ecosystem के लिए बड़ा झटका
- Cloudflare error ने infrastructure reliability पर सवाल उठाए
