IPL 2026 Mini Auction: आज 16 दिसंबर को अबू धाबी में नीलामी, 77 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

4 Min Read

IPL 2026 के लिए Mini auction आज 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। 10 फ्रेंचाइजी 77 खिलाड़ियों को खरीदेंगी, Cameron Green और Venkatesh Iyer पर रहेगी सबसे बड़ी नजर।

Indian Premier League (IPL) 2026 सीजन के लिए Mini auction आज मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी (यूएई), भारतीय समयानुसार(IST) 2:30PM से आयोजित किया जाएगा। इस Mini auction में IPL की 10 फ्रेंचाइजी कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी, जहां ऑलराउंडरों और तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है।


कहां और कब होगा IPL 2026 Mini Auction

  • तारीख: 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार).
  • समय: भारतीय समयानुसार(IST) 2:30PM से होगा auction.
  • स्थान: अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE).
  • ऑक्शन टाइप: IPL 2026 Mini Auction.

यह मिनी ऑक्शन IPL 2026 की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


77 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली

इस Mini auction में फ्रेंचाइजियां अधिकतम 77 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकेंगी।
सभी टीमों के पास मिलाकर करीब 237 करोड़ 55 लाख रुपये का कुल पर्स उपलब्ध है।


किन टीमों के पास कितना बजट

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 64 करोड़ 30 लाख रुपये (13 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 43 करोड़ 40 लाख रुपये (9 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • सनराइजर्स हैदराबाद(SRH): 25 करोड़ 50 लाख रुपये (10 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG): 22 करोड़ 95 लाख रुपये (6 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • दिल्ली कैपिटल्स(DC): 21 करोड़ 80 लाख रुपये (8 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • मुंबई इंडियंस(MI): 2 करोड़ 75 लाख रुपये (5 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु(RCB): 16 करोड़ 40 लाख रुपये (8 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • राजस्थान रॉयल्स(RR): 16 करोड़ 5 लाख रुपये (9 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • पंजाब किंग्स(PBKS): 11 करोड़ 50 लाख रुपये (4 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)
  • गुजरात टाइटंस(GT): 12 करोड़ 90 लाख रुपये (5 खिलाड़ी खरीदने की क्षमता)

मुंबई इंडियंस बेहद सीमित बजट के कारण केवल चुनिंदा खिलाड़ियों पर ही दांव लगाएगी।


350 खिलाड़ियों की सूची, लेकिन खरीदे जाएंगे सिर्फ 77

Mini auction की सूची में कुल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन फ्रेंचाइजी इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीद सकेंगी।

  • 240 भारतीय खिलाड़ी
  • 110 विदेशी खिलाड़ी

ऑक्शन में अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है।


Cameron Green , Venkatesh Iyer और Liam Livingstone सबसे बड़े आकर्षण

इस Mini auction में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर Cameron Green सबसे बड़ा नाम माने जा रहे हैं।
उनकी तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण सभी फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर टिकी है।

इसके अलावा:

  • Liam Livingstone (इंग्लैंड)
  • Venkatesh Iyer

पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है।


Cameron Green की बोली 25 करोड़ तक जा सकती है

सूत्रों के मुताबिक Cameron Green की बोली 25 करोड़ रुपये तक जा सकती है। हालांकि IPL नियमों के तहत उनका वेतन 18 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहेगा।
Venkatesh Iyer के लिए यह नीलामी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा था।


भारतीय खिलाड़ियों पर भी रहेगी खास नजर

इस मिनी ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की मांग भी जबरदस्त रहने की उम्मीद है।
भारतीय खिलाड़ियों में Prasidh Krishna, Mukesh Choudhary
और Ashok Sharma
पर फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी।
वहीं Prithvi Shaw और Sarfaraz Khan
को कम आधार मूल्य पर खरीदार मिल सकते हैं।


Mini Auction से IPL 2026 की तस्वीर बदलेगी

अबू धाबी में होने वाला यह Mini auction IPL 2026 के लिए कई टीमों की रणनीति तय करेगा। सही खिलाड़ियों पर बोली लगाकर फ्रेंचाइजी अपने कमजोर पक्षों को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.