विस्थापन और प्रदूषण के खिलाफ JLKM की रैयत-विस्थापित अधिकार महासभा, Jairam Kumar Mahto ने उठाए गंभीर सवाल

2 Min Read

Jharkhand के Ramgarh जिला अंतर्गत सिरका-अरगड़ा स्थित श्रमिक मैदान में JLKM (Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha) की रैयत-विस्थापित अधिकार महासभा का आयोजन किया गया। इस महासभा में Jairam Kumar Mahto शामिल हुए।

कार्यक्रम में देर से पहुंचे विधायक Jairam Kumar Mahto

Jairam Kumar Mahto ने कहा कि कुछ अन्य कार्यक्रमों में विलंब होने के कारण महासभा में पहुंचने में थोड़ी देरी हुई, जिसके लिए उन्होंने उपस्थित लोगों से खेद प्रकट किया। इसके बावजूद उन्होंने जनता के स्नेह, प्रेम और समर्थन के लिए आभार जताया।

विस्थापन को बताया बड़ी समस्या

महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विस्थापन एक गंभीर समस्या बन चुकी है। स्थानीय लोगों को उनके घर-जमीन से उजाड़ा जा रहा है और उन्हें उनके हक-अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

प्रदूषण से बिगड़ा जनजीवन

विधायक Jairam Kumar Mahto ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

“आज पेड़-पौधे हरे से काले हो चुके हैं और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।”

आलोक स्टील (रॉंगटा) फैक्ट्री पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है

Jairam Kumar Mahto ने कहा कि हाल के दिनों में सुरेंद्र महतो द्वारा प्रदूषण को लेकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संज्ञान भी लिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक प्रदूषण फैलाने वाली आलोक स्टील (रॉंगटा) फैक्ट्री पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विस्थापितों को न नौकरी, न पुनर्वास

उन्होंने कहा कि:

  • विस्थापितों को न तो रोजगार मिला
  • और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई

यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जनआंदोलन की दी चेतावनी

विधायक Jairam Kumar Mahto ने साफ चेतावनी दी कि यदि:

  • अगरविस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिला
  • और प्रदूषण पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई

तो आने वाले समय में जनआंदोलन को तेज किया जाएगा।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.