रांची : वैवाहिक लग्न का दौर शुरू हो चुका है और घरों में शहनाइयों की तैयारी तेज हो गई है। फरवरी और मार्च में बड़ी संख्या में शुभ मुहूर्त होने के कारण इस बार वैलेंटाइन डे के आसपास भी कई शादियाँ होंगी। हालांकि 17 मई से 15 जून तक मलमास रहने के कारण इस अवधि में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे। इससे पहले खूब शादियाँ होंगी और अभी शुभ मुहूर्त का सिलसिला जारी है।
पंडितों के अनुसार इस वर्ष फरवरी-मार्च में सबसे ज्यादा लग्न हैं। वारणसी पंचांग के मुताबिक 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा, इसलिए इस दौरान विवाह नहीं होंगे। इसके बाद फिर से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
17 मई से 15 जून तक मलमास, लग्न पर विराम
वाराणसी पंचांग के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा। इस दौरान विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसलिए मलमास से पहले खूब शादियाँ होंगी। अभी फरवरी-मार्च में लगातार शुभ तिथियाँ होने से विवाह समारोहों की रौनक बढ़ी हुई है।
वाराणसी पंचांग के अनुसार 2026 के लग्न
फरवरी: 05, 08, 09, 10, 11, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च: 02, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 12, 13, 14
अप्रैल: 15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई: 01, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 12, 13, 14
जून: 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29
जुलाई: 01, 02, 06, 07, 08, 11, 12
15 जुलाई के बाद लग्न नहीं रहेंगे। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होने पर विवाह कार्य रुक जाते हैं।
नवंबर: 20, 21, 24, 25, 26, 30
दिसंबर: 01, 02, 03, 04, 05, 07, 09, 10, 11, 12
16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2027 के प्रमुख लग्न
जनवरी: 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 31
फरवरी: 01, 02, 03, 04, 05, 09, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28
मार्च: 01, 02, 03, 04, 09, 10, 11, 14, 15
मिथिला पंचांग के अनुसार लग्न
फरवरी: 05, 06, 08, 15, 19, 20, 22, 25, 26
मार्च: 04, 09, 11, 13
अप्रैल: 17, 20, 26, 30
मई: 01, 06, 08, 10, 13
जून: 19, 24, 25, 26, 28, 29
जुलाई: 01, 02, 03, 06, 09, 12
नवंबर: 22, 25, 26, 30
दिसंबर: 04, 06, 09, 10, 11, 14
बंगला पंचांग के अनुसार स्थिति
बंगला पंचांग में भी अभी विवाह के मुहूर्त शुरू हो चुके हैं।
16 मार्च से करीब एक माह तक लग्न नहीं रहेंगे। 15 अप्रैल के बाद फिर से विवाह मुहूर्त मिलेंगे।
फरवरी: 05, 06, 14, 25
मार्च: 02, 04, 09, 16
वैलेंटाइन डे पर भी शादियाँ
इस बार फरवरी में कई शुभ तिथियाँ होने के कारण वैलेंटाइन डे के आसपास भी बड़ी संख्या में शादियाँ होंगी। वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि बुकिंग पहले से तेज हो चुकी है।
कुल मिलाकर, फरवरी-मार्च में अच्छी संख्या में शुभ तिथियाँ होने से इस सीजन में विवाह समारोहों की धूम रहेगी। मलमास शुरू होने से पहले अधिकांश परिवार शादी निपटाने की तैयारी में हैं।
