रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फूड सिक्यूरिटी ऑफिसर नियुक्ति के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा लेने के 20 माह बाद सोमवार को रिजल्ट प्रकाशित हुआ। यह भर्ती प्रक्रिया पिछले तीन वर्षों से चल रही थी।
आयोग ने कुल 56 पदों के लिए 149 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनित अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
बैठक कर देर रात परिणाम पर लगी मुहर
आयोग के अध्यक्ष एल. खिंखोते, सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा, डॉ. जमाल अहमद, सचिव संदीप कुमार और परीक्षा नियंत्रक खेता गुप्ता ने बैठक कर देर रात परिणाम पर अंतिम मुहर लगाई।
पूरी प्रक्रिया: कब क्या हुआ
- जून 2023: योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
- 27 मई 2024: मुख्य परीक्षा आयोजित
- 16,664 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
- रिजल्ट में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन किया
Answer Key बार बार जारी किया गया
- 5 जून 2024 — मॉडल आंसर-की जारी
- 10 अक्तूबर 2025 — संशोधित उत्तर
- 13 नवंबर 2025 — पुनः संशोधन
- 6 जनवरी 2026 — संशोधित उत्तर
- 21 जनवरी 2026 — अंतिम संशोधित उत्तर
- अंततः 2 फरवरी 2026 को परिणाम जारी
श्रेणीवार पदों का ब्योरा
कुल 56 पदों में:
- अनारक्षित — 22 पद
- एसटी — 14 पद
- एससी — 6 पद
- बीसी-1 — 5 पद
- बीसी-2 — 3 पद
- ईडब्ल्यूएस — 6 पद
आरक्षण
- महिला — 3 पद
- खेलकूद — 2 पद
- दृष्टि निशक्त — 1 पद
- श्रवण निशक्त — 1 पद
- चलन निशक्त — 1 पद
JPSC के कैलेंडर में देरी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस संबंध में पहले खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। आखिर कब ऐसे ही विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जाएगा।
समय समय पर कई सारे सवाल उठते है कि आखिर कैसे JPSC, JSSC हो या कोई भी सरकारी भर्ती के लिए इस तरह से कदम जाते है कि एक भी Exam ढंग से आयोजन नहीं किया जा रहा है।
कौन है असली जिम्मेदार इनके पीछे ?
