झारखंड लोक सेवा आयोग ने JET 2024 आवेदन Correction Window की तिथि बढ़ाई, अब 17 दिसंबर तक सुधार का मौका

Ravi Kumar
1 Min Read

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा JET 2024 के ऑनलाइन आवेदन में सुधार (Correction Window) की तिथि बढ़ा दी है। पहले सुधार की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक निर्धारित थी, लेकिन अब आयोग ने इसे 11 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक के लिए विस्तारित कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन संख्या 08/2025 से संबंधित अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।इसके अलावा, आयोग ने कहा है कि यह प्रेस विज्ञप्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, ताकि अभ्यर्थी सभी अपडेट आसानी से प्राप्त कर सकें।

Official Website: https://www.jpscexam.com/

JET 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका है, क्योंकि अब वे अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को अंतिम तिथि तक सुधार सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले सभी आवश्यक सुधार कर लें।

आयोग के अनुसार, तिथि बढ़ाने का निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा और बड़ी संख्या में प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.