झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 का Schedule घोषित

2 Min Read

रांची।
Jharkhand Municipal Election 2026 को लेकर लंबे इंतजार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका (आम) निर्वाचन, 2026 का आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया जनवरी के अंत से शुरू होगी, जबकि मतदान 27 फरवरी 2026 को कराया जाएगा।

यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड (Ranchi) द्वारा जारी किया गया है|

नगर निकाय चुनाव 2026

क्रमचुनावी प्रक्रियातिथि
1 निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन28.01.2026 (बुधवार), पूर्वाह्न 11:00 बजे
2Nomination की तिथि29.01.2026 से 04.02.2026, सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक
3नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (Scrutiny)05.02.2026 (गुरुवार)
4अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि06.02.2026 (शुक्रवार)
5निर्वाचन प्रतीक (Symbol) आवंटन07.02.2026 (शनिवार)
6मतदान की तिथि23.02.2026 (सोमवार), सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक
7मतगणना (Counting of Votes)27.02.2026 (शुक्रवार), सुबह 8:00 बजे से

राज्य निर्वाचन आयोग की पुष्टि

यह पूरा चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना (अनुलग्नक-4) के माध्यम से जारी किया गया है, जिससे यह पूरी तरह प्रमाणिक और सत्यापित है।

  • चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से औपचारिक रूप से शुरू
  • नामांकन के लिए 6 दिन का समय
  • मतदान और मतगणना फरवरी में
  • चुनाव निष्पक्ष और समयबद्ध कराने की तैयारी पूरी

नगर निकाय चुनाव राज्य के शहरी प्रशासन की रीढ़ होते हैं। मेयर, नगर परिषद और वार्ड प्रतिनिधि सीधे जनता की बुनियादी सुविधाओं — सड़क, पानी, सफाई और स्थानीय विकास — से जुड़े होते हैं। ऐसे में यह चुनाव झारखंड के शहरी भविष्य की दिशा तय करेगा।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.