झारखंड में 10 साल बाद होगा कक्षपाल के लिए भर्ती, उम्र सीमा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराज़गी

2 Min Read
झारखंड में 10 साल बाद होगा कक्षपाल के लिए भर्ती, उम्र सीमा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराज़गी

रांची। झारखंड में लगभग 10 साल बाद कक्षपाल (Jail Warder) के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इसके लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1634 पदों पर नियुक्ति होनी है।

Jssc oficial notification for jail warder
झारखंड में 10 साल बाद होगा कक्षपाल के लिए भर्ती, उम्र सीमा को लेकर अभ्यर्थियों में नाराज़गी 1

2015 में भी निकली थी बहाली — प्रक्रिया पूरी, फिर 10 साल तक भर्ती नहीं हुई

वर्ष 2015 में कक्षपाल भर्ती के लिए 1394 पदों का विज्ञापन निकला था और उस समय चयन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी।
लेकिन इसके बाद पूरे 10 साल तक नई भर्ती नहीं हुई — जिसकी वजह से हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा पार हो गई।

नई भर्ती (2025) में वही पुरानी उम्र सीमा — अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

नए विज्ञापन (2025) में आयोग ने उम्र सीमा वही रखी है, जो 2015 में थी:

  • सामान्य वर्ग — 25 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग — 27 वर्ष
  • महिलाओं के लिए — 28 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/जनजाति — 30 वर्ष

अभ्यर्थियों का कहना है कि—

“2015 में जो उम्र सीमा थी, अब 2025 में भी वही उम्र सीमा रख दी गई।
10 साल देरी सरकार और आयोग की वजह से हुई — फिर नुकसान हम क्यों झेलें?”

कई अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों का तर्क है:

  • 2015 में योग्य थे
  • देरी सरकार/प्रक्रिया के कारण हुई
  • अब वही अभ्यर्थी उम्र सीमा से बाहर हो गए

इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई जा रही है।

क्या सरकार उम्र में राहत देगी?

कई संगठनों और अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि—

“इस भर्ती में विशेष आयु–छूट दी जाए,
ताकि 2015 के पात्र अभ्यर्थियों को मौका मिल सके।”

मामला अब चर्चा में है, और संभव है कि आने वाले दिनों में सरकार या आयोग इस पर स्पष्टीकरण दे

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.