पिछले वर्षों में JAC ने शैक्षणिक कैलेंडर में देरी की थी, जिससे परीक्षाओं का आयोजन समय पर नहीं हो पाता था। इस बार निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा भेजने और मूल्यांकन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
JAC द्वारा परीक्षा पद्धति में सुधार की बात भी उठाई गई। समिति ने निर्देश दिया कि आंसर शीट और परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।
इस बार JAC लेगा परीक्षा, अगले सत्र से JACERT को ज़िम्मेदारी
राज्य के सरकारी स्कूलों में आठवीं, नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा ली जाएगी। विकास आयुक्त की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मार्च 2026 तक JAC ही परीक्षा लेगा।
इसके बाद अगली परीक्षा सत्र से JACERT परीक्षा आयोजित करेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि परीक्षाएं मार्च के अंत तक पूरी करा ली जाएंगी।
