विनोबा भावे विश्वविद्यालय की FYUGP Semester–2, Session 2023-27 परीक्षा की तिथियों में बदलाव

Ravi Kumar
1 Min Read

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग ने FYUGP सेमेस्टर–2 की परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों से दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

यह बदलाव FYUGP सेमेस्टर–2 (Session 2024–28, NEP), FYUGP सेमेस्टर–2 (Session 2022–26), Old Session 2021–24 (Spl.) एवं Session 2024–27 (Vocational) से संबंधित परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा।

बदली गई परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं—

पूर्व निर्धारित तिथिनई परीक्षा तिथि
19 दिसंबर 202515 जनवरी 2026
20 दिसंबर 202516 जनवरी 2026
22 दिसंबर 202517 जनवरी 2026

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त तिथियों को छोड़कर शेष परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी।

यह सूचना कुलपति के आदेशानुसार परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कॉलेजों, परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं विद्यार्थियों से नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbu.ac.in पर भी अपडेट देख सकते हैं।

Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.