Giridih: दो किशोरियों से दुष्कर्म मामले में DIG की समीक्षा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

2 Min Read

गिरिडीह।

Giridih के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जल्द से जल्द जांच प्रक्रिया पूरी जाने की उम्मीद है। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने समीक्षा कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही, और कई जगह छापेमारी जारी है।

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी: DIG

हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की समीक्षा को लेकर उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के डीआईजी अंजनी कुमार झा शनिवार को हरलाडीह ओपी पहुंचे। उन्होंने मामले की प्रगति की जानकारी ली और जांच से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व एक गांव में जत्रा मेला देखकर लौट रही दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसी मामले में चल रही जांच को लेकर डीआईजी ने विस्तृत जानकारी ली। हरलाडीह ओपी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

डीआईजी ने गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

छापेमारी जारी, कई टीमें लगीं

पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। इनके आधार पर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीआईजी के दौरे को देखते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

घटना के बाद से राजनीतिक दलों के नेता और ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मामले के उद्भेदन में जुटी हैं। फॉरेंसिक टीम के साथ टेक्निकल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में लगी है।

मौके पर डुमरी के SDPO सुमित प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.