गिरिडीह।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विज्ञान केंद्र राँची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड और शीतलहरी का असर बना रहेगा। चेतावनी के तहत गिरिडीह जिले को ‘येलो ज़ोन’ में रखा गया है, जहाँ अत्यधिक ठंड व शीतलहरी की संभावना जताई गई है।
बच्चों के स्वास्थ्य-सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार —
KG से 12वीं तक सभी स्कूलों में पढ़ाई 5 और 6 जनवरी 2026 को स्थगित रहेगी।
यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी सभी विद्यालयों में लागू रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आदेश का 100% अनुपालन सुनिश्चित करें।
प्री-बोर्ड / तय परीक्षाएँ 10 बजे के बाद ही होंगी
हालांकि जिन स्कूलों में 10वीं या 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएँ पहले से तय हैं, वहाँ परीक्षा सुबह 10:00 बजे के बाद ही आयोजित की जाएगी।
अभिभावकों से अपील — बच्चों को ठंड से बचाएँ
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और आम जनता से अपील की है कि —
- बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
- सुबह-शाम अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनाएँ
- अनावश्यक ठंड में बाहर न निकलने दें
- प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें
जिला प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्देश जारी किए जाएँगे।
