DDC(Deputy Development Commissioner) श्रीमती स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता, DMFT (District Mineral Foundation Trust) एवं Untied fund योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान DMFT के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।
DDC(Deputy Development Commissioner) ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
बैठक में DDC(Deputy Development Commissioner) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए तथा लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावी रूप से हो सकें।
उन्होंने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की भी बारी-बारी से समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाना चाहिए।
DMFT और विशेष केंद्रीय सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
इसके अतिरिक्त DDC(Deputy Development Commissioner) ने विशेष केंद्रीय सहायता एवं जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
