बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 12 फरवरी 2026 को पूरे देश में मतदान होगा, जो सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। यह चुनाव अगस्त 2024 में हुए छात्र प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बाद पहली बड़ी लोकतांत्रिक परीक्षा माना जा रहा है।
Contents
नामांकन प्रक्रिया 29 दिसंबर से
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि—
- नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 29 दिसंबर
- नामांकन की जांच: 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 जनवरी
- उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 21 जनवरी
इसके बाद 22 जनवरी से पूरे देश में चुनाव प्रचार शुरू होगा, जो 10 फरवरी तक चलेगा।
विशेष बात – 12 फरवरी को ही जनमत संग्रह भी
राष्ट्रीय समिति के प्रमुख मोहम्मद यूनूस ने बताया कि,
“जनता की राय जानने के लिए 12 फरवरी को ही एक साथ जनमत संग्रह भी करवाया जाएगा।”
पिछला चुनाव और राजनीतिक पृष्ठभूमि
2024 के चुनाव में शेख हसीना की जीत के छह महीने बाद ही उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। हालात बिगड़ने पर शेख हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था।
