नई दिल्ली।
Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित SSC GD Constable भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन कर लें — देर होने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के तहत BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF और Assam Rifles में कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
SSC GD Constable में चयन निम्न चरणों से होगा:
- CBT लिखित परीक्षा
- PET / PST (शारीरिक दक्षता व मापदंड)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 01 जनवरी 2026
- एडिट/कॉरेक्शन विंडो: 08–10 जनवरी 2026
- प्री एग्जाम (संभावित): फरवरी–अप्रैल 2026
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष
(नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु-छूट दी जाएगी)
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को कम से कम:
10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।
Online आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर Click करे
https://ssc.gov.in/login
