केंद्रीय विश्वविद्यालयों में Admission, CUET-UG 2026 के लिए आवेदन शुरू

Ravi Kumar
3 Min Read

देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET-UG 2026 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा देश की प्रमुख केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में दाखिले का मुख्य माध्यम है।

48 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होगा नामांकन

CUET-UG के माध्यम से देश के 48 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित कुल मिलाकर 80 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा 33 राज्य विश्वविद्यालय, 23 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 76 निजी विश्वविद्यालय और कई सरकारी संस्थान भी इस परीक्षा के जरिए नामांकन देंगे।

13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

CUET-UG 2026 की परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। इससे देश के विभिन्न हिस्सों के छात्रों को अपनी भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

मई माह में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET-UG परीक्षा मई 2026 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में ली जाएगी। परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल होंगे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय और एक जनरल टेस्ट होगा।

आवेदन शुल्क और सुधार तिथि

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तीन विषयों तक आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है, जबकि प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए ₹400 शुल्क देना होगा। OBC (NCL) और EWS वर्ग के लिए यह शुल्क थोड़ा कम है। आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर 1 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा।

Registration Link: https://cuet.nta.nic.in/registration-for-cuetug-2026-is-live/

झारखंड से हर साल 80–90 हजार आवेदन

हर वर्ष झारखंड से लगभग 80 से 90 हजार छात्र CUET-UG के लिए आवेदन करते हैं। परीक्षा के लिए देशभर में 300 से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे शहर शामिल हैं।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में 600 से अधिक सीटें

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में CUET-UG 2026 के माध्यम से 600 से अधिक सीटों पर नामांकन होगा। विश्वविद्यालय के 19 विभागों में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

छात्रों के लिए बड़ा अवसर

CUET-UG ने देशभर के छात्रों को एक समान मंच प्रदान किया है, जिससे वे एक ही परीक्षा के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.