गिरिडीह: मंईयां सम्मान योजना के तहत 4.52 लाख महिलाओं के खातों में पहुँचा ₹113 करोड़

1 Min Read

क्रिसमस के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। इस योजना के तहत गिरिडीह जिले की कुल 452286 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से (113,07,15,000) रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

₹2,500 प्रति लाभुक
कुल राशि — ₹113,07,15,000

यह भुगतान नवंबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया।
जिससे गिरिडीह जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों के समय आर्थिक सहायता मिली है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (नवंबर माह)

  • गिरिडीह — 39,720
  • गिरिडीह अंचल — 26,771
  • बेंगाबाद — 28,833
  • गांडेय — 32,638
  • जमुआ — 53,375
  • देवरी — 34,306
  • तिसरी — 13,665
  • गांवा — 21,381
  • धनवार — 47,213
  • धनवार नगर पंचायत — 2,149
  • बिरनी — 34,984
  • सरिया — 25,329
  • सरिया नगर पंचायत — 2,355
  • बगोदर — 31,420
  • डुमरी — 41,791
  • पीरटांड़ — 18,356
Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.