गिरिडीह DC ने डुमरी अस्पताल का किया निरीक्षण, कुपोषित बच्चों के इलाज और MTC केंद्र पर दिया सख्त निर्देश

2 Min Read

Dumri: गिरिडीह DC रामनिवास यादव ने डुमरी अनुमंडलीय अस्पताल और MTC (कुपोषण उपचार केंद्र) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान, समय पर भर्ती, पोषण आहार, दवाइयों की उपलब्धता और रिकॉर्ड सिस्टम की विस्तृत समीक्षा किया।

निरीक्षण के दौरान DC ने विशेष रूप से
कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) में भर्ती बच्चों के इलाज और देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया।

किन-किन चीज़ों की जांच हुई?

  • भर्ती बच्चों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाएँ
  • पोषण आहार और उसकी गुणवत्ता
  • वार्ड और किचन की साफ-सफाई
  • दवाइयों की उपलब्धता
  • रिकॉर्ड और रजिस्टर के संरक्षण की व्यवस्था

DC ने स्पष्ट कहा—

“कुपोषित बच्चों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया —

  • क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की तुरंत पहचान की जाए
  • ऐसे बच्चों को समय पर MTC केंद्र में भर्ती कराया जाए
  • महिला पर्यवेक्षकों को गंभीरता से निगरानी बढ़ाने को कहा गया
  • बच्चों के लिए निर्धारित आहार चार्ट और स्वास्थ्य जांच का पालन सुनिश्चित किया जाए
  • नियमित वजन-मापन और देखरेख व्यवस्था की समीक्षा हो

संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि—

इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए,
सभी मानकों का पालन अनिवार्य है।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.