St. Columba’s College- Inter College क्रिकेट प्रतियोगिता टीम में भाग लेने हेतु, Trial 3 जनवरी 2026 को

Ravi Kumar
1 Min Read

हजारीबाग स्थित St. Columba’s College (पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज) ने सभी विद्यार्थियों को सूचित किया है कि अंतर महाविद्यालय (Inter College) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्रों के लिए 3 जनवरी 2026 को कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से ट्रायल आयोजित होगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रों को 2 जनवरी 2026 को अनिवार्य रूप से निजाम अंसारी, बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपना नाम दर्ज कराना होगा।

नामांकन के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

  1. 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र (जेरॉक्स प्रति)
  2. अंतिम प्रवेश पर्ची / एडमिशन स्लिप (जेरॉक्स प्रति)
  3. पहचान पत्र (मूल)
  4. आधार कार्ड (जेरॉक्स प्रति)
  5. अंतिम परीक्षा की मार्कशीट एवं प्रवेश पत्र (जेरॉक्स प्रति)

कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी छात्र किट बैग एवं खेल पोशाक (Playing Dress) में उपस्थित हों।

यह सूचना कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी की गई है।

Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.