झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 22 दिसंबर तक रहने का अनुमान

2 Min Read

झारखंड में शीतलहर और घने कोहरे का असर तेज हो गया है। राज्य के कई जिलों में ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। रांची समेत कई इलाकों में Visibility बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर सीधा असर पड़ा है।

22 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 22 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड ओर बढ़ेगी।

रांची में Visibility सिर्फ 50m

शनिवार सुबह रांची में Visibility घटकर केवल 50 मीटर रह गई। कोहरे की वजह से पांच फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई विमानों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं और कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से रांची पहुंचीं।

इन जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर ज्यादा

अलर्ट जारी किए गए जिलों में हजारीबाग, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में कोहरे का असर अधिक होगा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय सावधानी बरते

और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

आगे भी जारी रह सकता है ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.