NIFT प्रवेश 2026: UG, PG और PhD पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Ravi Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के तहत स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और डॉक्टरेट (PhD) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2026

इच्छुक अभ्यर्थी 6 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in या एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के लगभग 100 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिससे छात्रों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।

NIFT – फैशन शिक्षा का प्रमुख संस्थान

निफ्ट, वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles), भारत सरकार के अंतर्गत एक वैधानिक संस्थान है, जिसे निफ्ट अधिनियम 2006 के तहत स्थापित किया गया है। यह संस्थान फैशन डिजाइन, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए जाना जाता है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.