कुलगो में KPL-2025 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे टाइगर जयराम महतो

Ravi Kumar
3 Min Read

डुमरी (गिरिडीह): कुलगो प्रीमियर लीग (KPL-2025) के नौवें सीजन का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है। यह Kulgo Premier League नॉकआउट पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ITI कॉलेज, कुलगो मुरगडीहा के मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजक समिति की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचायत स्तरीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। Kulgo Premier League टूर्नामेंट में सभी मैच 6-6 ओवर के होंगे, जिसमें एक ओवर पावर प्ले का रहेगा।

LBW को छोड़कर ICC के लगभग सभी नियम लागू होंगे। अंपायर एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

प्रवेश शुल्क और पुरस्कार

आयोजन समिति ने बताया कि Kulgo Premier League प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹40,001 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹25,001 रखा गया है। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार Dream Sports Dumri की ओर से दिया जाएगा। सभी मैचों का Live प्रसारण YouTube चैनल ‘DreamSport441’ पर किया जाएगा।

खेल से जुड़े प्रमुख नियम

खेल के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
एक खिलाड़ी दूसरी टीम से खेल नहीं सकता।
यह पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट है, इसमें उसी पंचायत के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
थ्रो गेंदबाजी मान्य नहीं होगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक माननीय जयराम महतो तथा दुर्योधन महतो (DM Sir) की उपस्थिति प्रस्तावित है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया पति – जयकांत महतो और मोहनलाल महतो (पूर्व पंचायत समिति) शामिल होंगे।

लाइव प्रसारण और आयोजन समिति

Kulgo Premier League 2025 टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण DreamSport441 YouTube Channel पर किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी और युवा सहयोग कर रहे हैं। संचालन कर्ता, अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की टीम आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। KPL-2025 (Kulgo Premier League) न केवल खेल का मंच होगा, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित होगा।

Kulgo Premier League 2025
Kulgo Premier League 2025
Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.