कोडरमा के CRPF जवान सुजीत कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौत

1 Min Read

नवलशाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवईपुर गांव निवासी CRPF जवान सुजीत कुमार सिंह (27 वर्ष) की मौत बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ड्यूटी के दौरान हो गई। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार को देर रात अधिकारियों से सूचना मिली। जवान छह माह पहले ही शादी किए थे।

आखिरी बार रात 10 बजे घरवालों से बात हुई थी

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे सुजीत ने घरवालों से फोन पर बात की थी। इसके बाद देर रात उनके बड़े भाई विकास कुमार सिंह की नींद एक फोन कॉल से खुली। जब उन्होंने कॉल बैक किया, तब CRPF के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि सुजीत की गोली लगने से मौत हो गई है।


छह महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।
छठ पूजा पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे और कुछ दिन अपने परिवार के साथ बिताए थे।


गांव में शोक छाया, परिवार सदमे में

मौत की सूचना मिलते ही देवईपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन सदमे में हैं और गांव के लोग जवान के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.