केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण टेक नियम जारी किए हैं, जिसके बाद WhatsApp, Telegram और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के उपयोग का तरीका बदलने वाला है।
मोबाइल से सिम हटते ही बंद होगा WhatsApp, सरकार ने जारी किया नया नियम
नए आदेश के अनुसार:
- अब ऐप्स चलाने के लिए मोबाइल फोन में एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी होगा।
- यदि सिम हटाया जाता है, तो WhatsApp जैसे ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे।
- नियम लागू करने के लिए टेक कंपनियों को 90 दिन का समय दिया गया है।
सरकार का उद्देश्य फर्जी अकाउंट और साइबर अपराध को रोकना है।
