डुमरी में सड़क विकास कार्यों की शुरुआत: विधायक जयराम कुमार महतो करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास 26 अक्टूबर को

Ravi Kumar
2 Min Read

डुमरी, गिरिडीह। डुमरी विधानसभा क्षेत्र-33 में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय अध्यक्ष JLKM सह स्थानीय विधायक जयराम कुमार महतो 26 अक्टूबर 2025 को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

इन सभी परियोजनाओं का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा और संपर्क व्यवस्था से जोड़ना है। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होना है, उनकी सूची आधिकारिक तौर पर जारी की गई है।

इन स्थानों में होगी सड़क निर्माण की शुरुआत

👉 पंचायत – डुमरचुटियो, समरुद्दीन के घर से मंजूर के घर तक 300 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

👉 पंचायत – टेंगराखुर्द टोला पंडनाटांड़ में हनीफ मियां के घर से कुंजा महतो के घर तक 500 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

👉 पंचायत – भरखर में खेेमलाल तुरी के घर से लालो तुरी के घर तक 600 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

👉 पंचायत – अमरा, ग्राम खेचगड़ी तालाब के बगल में चबूतरा निर्माण।

👉 पंचायत कुलगो उत्तरी, पैकाटांड़ मे पृथ्वीराज के घर से महादेव महतो के घर तक 500 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

👉 पंचायत – चिनो, नेमचंद पंडित के घर से निर्मल पंडित के घर तक 300 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

👉 पंचायत – चिनो, गोवर्धन पंडित के घर से मिथिलेश महतो के घर तक 200 फिट पी सी सी पथ निर्माण।

⏰ समय: दोपहर 12 बजे से

📅 तारीख: 26/10/2025

जयराम महतो लगातार क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उनका लक्ष्य हर घर तक सड़क, हर गांव तक सुविधाएं और हर युवा के हाथ में अवसर है। जनता उनकी इस प्रतिबद्धता की सराहना कर रही है।

IMG 20251024 110059 171
Share This Article
Ravi Kumar is a writer at DumriExpress.com. He shares clear and accurate news about Jharkhand, along with education updates and job information.