राष्ट्रीय युवा दिवस पर रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन, 406 लोगों ने किया रक्तदान

2 Min Read

रांची।
राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यपाल कार्यालय और रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड के सहयोग से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर Governor of Jharkhand ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और युवाओं से रक्तदान को जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि

“रक्तदान सर्वोच्च मानवीय सेवा है। युवाओं को चाहिए कि वे इसे सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति का जीवन रक्त की कमी के कारण न जाए।”

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं को सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

406 लोगों ने किया रक्तदान

इस रक्तदान शिविर में कुल 406 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। राज्यपाल ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा

“आपका यह योगदान कई जरूरतमंदों के जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।”

युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और रेड क्रॉस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर रक्तदान के लिए आधुनिक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे रक्तदाताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल एक स्वास्थ्य पहल रहा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जागरूकता का भी मजबूत संदेश देता नजर आया।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.