गिरिडीह जिले में शीतलहर और ठंड के वजह से सभी स्कूल 9 और 10 जनवरी बंद रहेंगे

2 Min Read

गिरिडीह:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड (रांची) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के बाद राज्य में भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन ने 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।


यह आदेश राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इस अवधि में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।

शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए लिया गया निर्णय

DC गिरिडीह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में शीतलहर और अत्यधिक ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी कारण आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को रहना होगा उपस्थित

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय केवल छात्रों के लिए बंद रहेंगे।
इस दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन करेंगे।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विशेष निर्देश

यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में 10वीं या 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद ही किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

विद्यालय प्रबंधन को सख्त अनुपालन के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को आदेश दिया है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.