रांची।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के लिए झारखंड राज्य से खिलाड़ियों के चयन हेतु 9 जनवरी 2026 को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक सूचना और DC धनबाद के ट्वीट के माध्यम से दी गई है।
इस चयन प्रक्रिया में कुल 7 खेल को शामिल किया गया है, जिनमें योग्य खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया गेम्स–2026 के लिए किया जाएगा।
कब आयोजन होगा Khelo India Tribal Games ?
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन माह फरवरी, 2026 को छत्तीसगढ़ में किया जाना प्रस्तावित है |
कब और कैसे होगा चयन के लिए ट्रायल
झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी खेलों का चयन प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से निर्धारित चयन स्थलों पर शुरू होगी। सभी पात्र खिलाड़ियों को समय पर आवश्यक दस्तावेजों और खेल किट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
इन 7 खेलो के लिए होगा ट्रायल
- हॉकी
- फुटबॉल
- एथलेटिक्स
- तैराकी
- तीरंदाजी
- भारोत्तोलन
- कुश्ती
चयन स्थल और जिला
सभी खेल विधाओं के लिए जिला: रांची निर्धारित किया गया है।
चयन स्थल खेल के अनुसार अलग-अलग होंगे, जिनमें बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खेलगांव, मोराबादी स्थित मैदान एवं स्टेडियम शामिल हैं।
पात्रता और आवश्यक शर्तें
झारखंड खेल प्राधिकरण की सूचना के अनुसार—
- खिलाड़ी झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- खिलाड़ी अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है
- चयन प्रक्रिया Open Age Category के अंतर्गत होगी
- खिलाड़ी को अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा
- पहचान पत्र एवं जाति से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति और छायाप्रति अनिवार्य
- चयन स्थल पर खेल किट/पोशाक के साथ उपस्थित रहना होगा
कोई शुल्क नहीं लगेगा
झारखंड खेल प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
