रांची। झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल के तहत राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित “दिशोम गुरु शिबू सोरेन कोचिंग संस्थान इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET)” के लिये उद्घाटन किया गया। यह संस्थान विशेष रूप से मेधावी छात्रों के लिए बनाया गया है, ताकि वे राज्य से बाहर गए बिना ही उच्चस्तरीय तैयारी कर सकें।
सरकार का लक्ष्य
सरकार का उद्देश्य है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य वंचित वर्गों के होनहार छात्रों को बेहतर अवसर मिले और आर्थिक बाधाओं के कारण उनके सपने अधूरे न रह जाएँ।
सरकार को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में
झारखंड के अधिक विद्यार्थी JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
छात्रों ने कहा
कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। अब उन्हें देश के बड़े शहरों में जाकर महंगा कोचिंग जॉइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हॉस्टल, लाइब्रेरी और मेस की व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान हॉस्टल, लाइब्रेरी, स्टडी हॉल, मेस और कक्षाओं की व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा और पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष निर्देश दिए ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार का कहना है कि रांची में ही बेहतर तैयारी की सुविधा मिलने से राज्य के मेधावी छात्रों को काफी लाभ होगा। पहला बैच शुरू हो चुका है और पहले चरण में 300 से अधिक चयनित छात्रों को निशुल्क कोचिंग, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ दी जा रही हैं।
