Jharkhand High Court के नये मुख्य न्यायाधीश बने Justice M S Sonak

3 Min Read
Jharkhand High Court के नये मुख्य न्यायाधीश बने Justice M S Sonak

रांची:
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक (Justice M. S. Sonak) को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायिक सूत्रों के अनुसार, Justice M. S. Sonak 8 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद पदभार संभाल सकते हैं। Jharkhand High Court के मौजूदा चीफ जस्टिस Justice Tarlochan Singh Chauhan की कार्यकाल पूरा होने के बाद Justice M. S. Sonak पदभार संभालेंगे ।

कौन है Justice M. S. Sonak

पूरा नाम: महेश शरदचंद्र सोनक
जन्म: 28 नवंबर 1964
जन्म स्थान: पणजी, गोवा

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, पणजी से पूरी की। इसके बाद धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से B.Sc. की डिग्री प्राप्त की और फिर एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में LL.B. की डिग्री हासिल की। उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है।

वकालत से न्यायपालिका तक का सफर

जस्टिस एम.एस. सोनक ने अपने करियर की शुरुआत वकालत से की। उन्होंने अक्टूबर 1988 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया और मुख्य रूप से बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में प्रैक्टिस की। वकालत के दौरान उन्होंने संवैधानिक, नागरिक, सेवा, कंपनी, पर्यावरण और जनहित से जुड़े मामलों में काम किया।

उन्होंने केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी सेवाएँ दीं, जिससे उन्हें प्रशासनिक और संवैधानिक कानून की गहरी समझ मिली। लगभग ढाई दशक के वकालत अनुभव के बाद, 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायाधीश के रूप में उनकी पहचान संतुलित, तथ्य-आधारित और निष्पक्ष निर्णयों के लिए रही है।

न्यायपालिका में सुधार और पारदर्शिता की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि Justice Sonak के नेतृत्व में झारखंड हाईकोर्ट में :

  • लंबित मामलों के निपटान में तेजी आएगी
  • संवैधानिक मामलों पर गहराई से सुनवाई होगी
  • न्याय व्यवस्था ओर अधिक पारदर्शी बनेगी

नियुक्ति की प्रक्रिया

न्यायपालिका सूत्रों के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर तत्कालीन चीफ जस्टिस की रिटायरमेंट तारीख एवं न्यायिक अनुभव आदि को ध्यान में रखा गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तथा न्याय मंत्रालय की सिफारिश पर प्रधान सचिव के हस्तक्षेप से यह निर्णय लिया गया।

राष्ट्रपति की अनुमति के बाद Justice M S Sonak को आधिकारिक रूप से झारखंड हाईकोर्ट का अगला Chief Justice नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Pradeep Kumar is the Co-Founder of DumriExpress.com, a digital news platform. He extensively covers local news, latest updates, and trending stories, with a strong focus on Jharkhand and Bihar, along with National (Bharat), Politics, Technology, Sports, Entertainment, and International news.